हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार-2026” के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बहादराबाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले इस्लाम और सद्दाम को दबोच लिया। उनके कब्जे से 480 नशीले कैप्सूल, 1200 नशीली टैबलेट और एक बलेनो कार बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जिलेभर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने 29 जून को गश्त और चेकिंग के दौरान पीपल चौक से आगे नहर पटरी रोड पर एक संदिग्ध बलेनो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं, जिसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका सिडकुल क्षेत्र में मेडिकल स्टोर है। उन्होंने स्वीकार किया कि क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के बीच नशीली दवाओं की मांग अधिक होने के कारण लालच में आकर वे इन दवाओं की अवैध बिक्री करने लगे थे। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि नशीली दवाओं की सप्लाई उन्हें कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों और नशीली दवाओं की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस्लाम पुत्र शादी और सद्दाम पुत्र रियाज, निवासी ग्राम गढ़, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
बरामदगी में PROXIOHM-SPAS के 480 कैप्सूल, Alprazolam 0.5 mg की 1200 टैबलेट तथा एक बलेनो कार शामिल है।
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Commissioner and Secretary,…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: The Military Nursing Service celebrated its 101st Raising…
my uttarakhand news BureauDehradun, 2 Oct: École Globale International Girls’ School, Dehradun, hosted the 4th…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Oct: Doon International School Riverside Campus hosted the fourth…
120th All India Farmers’ Fair & Agricultural Exhibition inaugurated at Pantvarsity my uttarakhand news Bureau…
बागेश्वर ; उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शिक्षा विभाग ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर…