रोबोटिक तकनीक से 19 वर्षीय युवती का सफल किडनी ट्रांसप्लांट –

 
मां ने किया किडनी दान, अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से सफल ऑपरेशन; अब मरीज की रिकवरी बेहतर
 
देहरादून,। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने 19 वर्षीय युवती का अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर उसे नया जीवन दिया है। युवती पिछले करीब एक वर्ष से आनुवंशिक (जेनेटिक) कारणों से होने वाली क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) से पीड़ित थी और उसकी दोनों किडनियां लगभग काम करना बंद कर चुकी थीं। इसके चलते वह नियमित डायलिसिस पर निर्भर थी।
स्थायी उपचार के लिए युवती ने मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का रुख किया, जहां विशेषज्ञों ने किडनी प्रत्यारोपण की सलाह दी। इस दौरान मां के त्याग और ममता की मिसाल पेश करते हुए 42 वर्षीय मां ने अपनी एक किडनी दान करने का निर्णय लिया। सभी आवश्यक चिकित्सीय जांच के बाद उनकी किडनी प्रत्यारोपण के लिए उपयुक्त पाई गई और ऑपरेशन की तैयारी शुरू की गई।
डॉक्टरों के अनुसार यह मामला चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि मरीज का वजन सामान्य से अधिक था। ऐसे मामलों में पारंपरिक ओपन सर्जरी के दौरान संक्रमण, अधिक दर्द और घाव भरने में अधिक समय लगने की आशंका रहती है। इन्हीं जोखिमों को कम करने के लिए विशेषज्ञों ने रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट तकनीक अपनाई।
अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी सिस्टम की सहायता से छोटे-छोटे चीरे लगाकर प्रत्यारोपण किया गया। इस तकनीक से सर्जरी अधिक सटीक रही, शरीर को कम नुकसान पहुंचा, दर्द भी अपेक्षाकृत कम हुआ और मरीज तेजी से स्वस्थ हो रही है। ट्रांसप्लांट पूरी तरह सफल रहा तथा मरीज की रिकवरी संतोषजनक बताई जा रही है।
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. दीपक गर्ग ने बताया कि रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट जटिल मामलों में उपचार का प्रभावी विकल्प बनकर उभर रहा है। विशेष रूप से अधिक वजन वाले मरीजों और उच्च जोखिम वाले मामलों में यह तकनीक पारंपरिक सर्जरी की तुलना में अधिक सुरक्षित, सटीक और लाभकारी साबित हो रही है।
उन्होंने बताया कि प्रत्यारोपण के बाद मरीज को नियमित चिकित्सकीय निगरानी में रहना होगा। नई किडनी के बेहतर कार्य के लिए जीवनभर निर्धारित दवाइयों का सेवन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाना तथा संक्रमण से बचाव संबंधी सभी सावधानियों का पालन आवश्यक रहेगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह सफल रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट उत्तराखंड में उन्नत ट्रांसप्लांट सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे प्रदेश और आसपास के राज्यों के मरीजों को विश्वस्तरीय रोबोटिक किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी।
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

2 hours ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

16 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

17 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

17 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

18 hours ago