Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भारी बारिश से बद्रीनाथ धाम समेत कई हाईवे बंद, फाटा हेलीपैड पर हादसा, 4 की मौत – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: मानसून ने उत्तराखंड (Uttarakhand) में फिर से तबाही मचाई है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के कई हिस्सों में भारी बारिश (Rain) का सिलसिला जारी है। पहाड़ से मैदान तक जगह-जगह भारी बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण दुश्वारियां बढ़ गई हैं और जनजीवन प्रभावित है।भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंदनजीबाबाद-बुआखाल हाईवे बंदबूढ़ाकेदार में अतिवृष्टि, घरों में घुसा मलबादेहरादून में झमाझम बारिशनदी-नालों के उफान पर आने से दहशतपंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासामौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, आज बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रहने की आशंका है।भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंदचमोली में गुरुवार रात से हो रही बारिश शुक्रवार सुबह थमी। यहां बदरीनाथ हाईवे कंचन नाला, गुलाबकोटी, पागलनाला व नन्दप्रयाग में मलबा आने के कारण मार्ग अवरूद्ध है। देवाल ब्लॉक मे बगड़ी गाड़ से हरनी जाने वाला जिला पंचायत का पैदल पुल टूट गया है।नजीबाबाद-बुआखाल हाईवे बंदकोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में बीती रात हुई बारिश के चलते नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार दुगड्डा के बीच दो स्थानों पर मलबा आने से बंद है। वाहनों को सिद्धबली मंदिर के समीप पुलिस चेक पोस्ट पर रोका जा रहा है। उधर कुंभीचौड़ क्षेत्र में बहेड़ा स्रोत के उफान पर आने से रतनपुर क्षेत्र में एक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। ग्राम आमचौड़ में भी सड़क पर भारी मलबा आया है। अभी तक कहीं से जनहानि की सूचना नहीं है। कोटद्वार तहसील के अंतर्गत ग्राम आमसौड में राजमार्ग पर आया मलबा। रात्रि 12 बजे गांव में भूस्खलन हुआ। डर के कारण ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे। भूस्खलन से गांव के सीएससी सेंटर की एक दीवार ढह गई है।बूढ़ाकेदार में अतिवृष्टि, घरों में घुसा मलबाटिहरी बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बीती रात्रि को हुई भारी बारिश के कारण गेवाली गांव के पास गदेरे में अतिवृष्टि होने से पांच से अधिक ग्रामीणों के घरों के अंदर मलबा घुस गया। मलबा आने से गांव का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेवाली पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया है। खेती को भी भारी नुकसान हो गया है। गनीमत यह रही की कोई जनहानि और पशु हानि की कोई सूचना नहीं है।देहरादून में झमाझम बारिशबीते तीन दिनों से दून में रोजाना रात को झमाझम बारिश हो रही है। गुरुवार को भी शाम करीब साढ़े पांच बजे शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने लगी। हालांकि, करीब सात बजे बारिश बंद हो गई। इसके बाद रात करीब पौने नौ बजे बारिश ने फिर जोर पकड़ लिया। इस दौरान शहर के कुछ क्षेत्रों में अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर हुए। आकाशीय बिजली चमकने के साथ हुई भारी बारिश से लोग सहम उठे। शहर के चौक-चौराहे तालाब में तब्दील हो गए और सड़कों नदियां बहने लगीं। नालियां चोक होने से बारिश का पानी सड़क पर बहता रहा। इस दौरान मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।नदी-नालों के उफान पर आने से दहशतदेर रात तक शहर में बारिश के कारण लोग दहशत में रहे। नदी-नालों के उफान पर आने से आसपास के क्षेत्रों में आपदा का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा कई जगह घरों व दुकानों में भी बारिश का पानी घुस आया। शहर की ज्यादातर सड़कें बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही के दौरान दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है। बिंदाल नदी के उफान पर आने से आसपास की बस्तियों में पानी घुस गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

10 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

16 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

1 hour ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago