Categories: hindiUttarakhand

किशोरी से गैंगरेप के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने लिया ये फैसला, नियमों का पालन ना करने पर होगी कार्रवाई – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: राजधानी देहरादून स्थित आईएसबीटी में बस में एक 16 साल की नाबालिक के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अब पुलिस प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड परिवहन निगम भी एक्शन में आ गया है. पुलिस प्रशासन ने देहरादून आईएसबीटी में चौकसी बढ़ा दी है.वहीं, देहरादून डिपो के सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने तमाम जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं. जिसके तहत देहरादून डिपो के सभी अनुबंधित वाहन चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा. वहीं आईएसबीटी परिसर में अगर कोई वाहन पार्किंग या बेवजह रूप से खड़ा किया जाता है तो उस वाहन के सीज होने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित वाहन स्वामी की होगी.देहरादून डिपो के सहायक महाप्रबंधक की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार, देहरादून आईएसबीटी पर हुई शर्मसार घटना से उत्तराखंड परिवहन निगम की छवि धूमिल हुई है. ऐसे में उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रति यात्रियों का विश्वास कम ना हो और इस तरह की घटना भविष्य में दोबारा ना हो इसके लिए डिपो के सभी अधिकारी, कर्मचारी और अनुबंधित बसों के वाहन स्वामी और अनुबंधित वाहनों में तैनात कर्मचारियों को अच्छा आचरण रखते हुए काम करना होगा. ऐसे में देहरादून डिपो की ओर से खासकर अनुबंधित चालकों के लिए तमाम जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.देहरादून डिपो की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देशदेहरादून आईएसबीटी परिसर पर किसी भी अनुबंधित वाहन चालक की ओर से अपने वाहन को संचालन के निर्धारित समय को छोड़कर खड़ा ना किया जाएपरिसर में अगर कोई वाहन पार्किंग या बेवजह रूप से खड़ा किया जाता है तो उस वाहन के सीज होने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित वाहन स्वामी की होगीडिपो से संचालित सभी अनुबंधित वाहनों के चालक का संबंधित दस्तावेज की एक-एक कॉपी रिकॉर्ड में रखा जाएगा. साथ ही इन सभी चालकों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगाअनुबंधित वाहन पर संचालन के लिये जिस चालक के नाम से ड्यूटी स्लिप बनाई गई हो, उसी चालक की ओर से वाहन का संचालन कराया जाएछुट्टी के दिन कोई भी कर्मचारी बेवजह आईएसबीटी परिसर पर न घूमेकोई भी कर्मचारी अपनी ड्यूटी के समय और आईएसबीटी परिसर में मदिरा का सेवन ना करेंजानिए पूरा मामला: बीते 12 अगस्त की देर यानी 13 अगस्त की सुबह करीब 2 बजे आईएसबीटी में तैनात सुरक्षाकर्मी की सूचना पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने बदहवास हालत में मिली थी. किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने मौके से रेस्क्यू किया था. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम किशोरी की काउंसलिंग कराई, जिसके बाद घटना का राज खुला था. जिसके बाद सीडब्ल्यूसी की टीम ने 17 अगस्त को आईएसबीटी चौकी पर मुकदमा दर्ज कराया. वहीं, उत्तराखंड के देहरादून में दिल दहला देने वाली इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में से पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि बस से जुड़े कर्मचारी हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली

पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए पौड़ी में हिमालयन कार रैली और नाइट सफारी…

23 minutes ago

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद एवं प्रभावित बच्चों को…

2 hours ago

कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित

जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…

2 hours ago

कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित

जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…

3 hours ago

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

4 hours ago