बारिश न होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड से परेशान लोग, दिन और रात के तापमान में भी आया अंतर





देहरादून। प्रदेश में बारिश न होने की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले कुछ समय तक प्रदेशभर में ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। विंटर में बारिश न होने की वजह से दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि सुबह-शाम ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है।
मौसम के बदले पैटर्न के चलते बीते साल से सर्दियों में बारिश के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है। यही वजह है कि प्रदेश भर में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है बारिश न होने की वजह से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी नहीं हो रही है। बारिश और बर्फबारी के बाद रिकॉर्ड किया जाने वाला दिन और रात के तापमान के अंतर भी कम होगा। इसके अलावा बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना होगा। जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे का भी असर कम होगा।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डाले तो एक से 17 दिसंबर तक प्रदेश भर में 4.4 एमएम बारिश हुई, जबकि अभी तक 8.2 एमएम बारिश होनी थी। उधर बारिश न होने की वजह से मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा तो पहाड़ों में पाला सता रहा है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

4 seconds ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

6 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

36 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago