श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर का मरीजों ने उठाया लाभ

देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पटेल नगर देहरादून की ओर से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, निकट सालियर गांव, रुड़की में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 501 रोगियों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाया। शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की ओर से मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गई. मरीजों की ई सी जी व अन्य जांचें भी निशुल्क की गई।

गुरुवार को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, निकट सालियर गांव, रुड़की में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रुड़की के प्रधानाचार्य विभाकर डबराल ने किया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञ डाॅ रचित आहूजा, मेडिसिन विभाग से डॉ कीर्ति मेहता एवं डॉ. गौरव सैनी, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभ्ज्ञाग से डाॅ रागिनी गुलाटी, नेत्र रोग विभाग से डाॅ तन्वी, डाॅ प्रकृति पोखरियाल, हड्डी रोग विभाग से डॉ. मीतुल गुप्ता, नाक कान गला रोग विभाग से डॉ. मोहिता जिंदल, शिशु एवं बाल रोग विभाग से डॉ. पी साईं अभिषेक, सर्जरी विभाग से डाॅ हीरेन मल्होत्रा और त्वचा रोग विभाग से डाॅ सौम्या गलाटी, मनोरोग विभाग से डाॅ रूपाली रोहतगी ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में सालियर, इब्राहम्पुर, मतलबपुर, रामपुर चुंगी, सुनाहरा, माधोपुर, पुहाना, भगवानपुर, करोंदी, रामनगर, आजाद नगर आदि क्षेत्र वासियों ने शिविर का लाभ उठाया।
शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान, संजीव त्यागी, निरंका शर्मा, मधु पाल, रेणुका बिष्ट, मुराद खान, मोहित, मुदित, विशम्बरी रावत, धमेन्द्र, नीति शर्मा, प्रीति डिमरी आदि का विशेष सहयोग रहा।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

37 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

59 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago