राष्ट्रपति महोदया के देहरादून भ्रमण व प्रवास के चलते देहरादून पुलिस की तैयारी पूरी ! तीन दिन ट्रैफिक प्लान देख कर ही निकले घर से – myuttarakhandnews.com

देहरादून : भारत की माननीय राष्ट्रपति महोदया के कल सेतीन दिन जनपद देहरादून में भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम है ,जिसके चलते आज दिनांक 18-06-2025 को पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वहीँ देहरादून पुलिस द्वारा जनता को vvip कार्यक्रम को देखते हुए परेशानी ना हो तो ट्रैफिक प्लान जारी किया है ।
1. ऋषिकेश की ओर से देहरादून जाने वाले वाहनों हेतु, ऋषिकेश से भानियावाला की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्त्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक से शहर में प्रवेश कराया जायेगा। ऋषिकेश से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से साईं मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा ।
2. हरिद्वार की ओर से देहरादून शहर जाने वाले वाहनों हेतु – भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजेते हुए कारगी चौक से देहरादून। हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों हेतु – भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजेते हुए कारगी चौक से आईएसबीटी से शिमलाबाईपास से जीएमएस रोड से कैन्ट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जायेगा ।
3. आशारोडी/प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों हेतु – आईएसबीटी से शिमला बाईपास से जीएमएस रोड से बल्लूपुर चौक से कैन्ट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जायेगा ।
4. देहरादून शहर से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दूधली मार्ग से डोईवाला चौक से भानियावाला सर्विस लेन से लालतप्पड से नेपाली फार्म तिराहा से ऋशिकेश/हरिद्वार की ओर भेजा जायेगा ।
5. मसूरी से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड से सांई मन्दिर से काठ बंगला पुलिस से किरशाली चौक से आईटीपार्क से सहस्त्रधारा क्रासिंग से 06 नम्बर पुलिया से महाराणा प्रताप से थानो रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।
डायवर्ट प्वाईंट: दिनांक 19/06/2025 को निम्न डायवर्जन प्लान समय 14.30 से 17.30 बजे तक1. भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी) 2. भानियावाला फ्लाई ओवर 3. डोईवाला थाने से 100 मी0 आगे दूधली रोड ।4. कारगी चौक 5. शिमला बाईपास चौक 6. एनेक्सी तिराहा 7. सहस्त्रधारा क्रासिंग 8. साईं मन्दिर, राजपुर रोड ।
दिनांक 20/06/2025*1. ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहनो हेतु, सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रासिंग आईटी पार्क से साईं मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा। घण्टाघर से मसूरी जाने वाले वाहनों हेतु दृ ग्रेट वैल्यू से कैनाल रोड से काठ बंगला पुल होते हुए सांई मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा । हाथीबडकला/दिलाराम से मसूरी जाने वाले वाहनों हेतु, दिलाराम से ग्रेट वैल्यू से कैनाल रोड से काठ बंगला पुल होते हुए सांई मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा ।2. मसूरी से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को मसूरी से कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड से सांई मन्दिर से काठ बंगला पुलिस से किरशाली चौक से आईटीपार्क से सहस्त्रधारा क्रासिंग से अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।डायवर्जन प्वाईंट दिनांक 20/06/2025 को निम्न डायवर्जन प्लान समय 08.00 से 12.00 बजे तक रहेगा1. दिलाराम चौक, 2. ग्रेट वैल्यू तिराहा, 3. सांई मन्दिर तिराहा, 4. कुठालगेट तिराहा
दिनांक: 21/06/2025:*1. ऋषिकेश की ओर से देहरादून जाने वाले वाहनों को भानियावाला की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्त्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक से शहर में प्रवेश कराया जायेगा । ऋषिकेश से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से साईं मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा ।2. हरिद्वार की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनो को भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजेते हुए कारगी चौक से देहरादून शहर की ओर प्रवेश कराया जायेगा । हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनो को भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजेते हुए कारगी चौक से आईएसबीटी से शिमलाबाईपास से जीएमएस रोड से कैन्ट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जायेगा। आशारोडी/प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी से शिमलाबाईपास से जीएमएस रोड से बल्लूपुर चौक से कैन्ट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जायेगा।3. देहरादून शहर से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दूधली मार्ग से डोईवाला चौक से भानियावाला सर्विस लेन से लालतप्पड से नेपाली फार्म तिराहा से ऋशिकेश/हरिद्वार की ओर भेजा जायेगा । मसूरी से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड से सांई मन्दिर से काठ बंगला से किरशाली चौक से आईटीपार्क से सहस्त्रधारा क्रासिंग से 06 नम्बर पुलिया से महाराणा प्रताप से थानो रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।
डायवर्ट प्वाईंट: दिनांक 21/06/2025 को निम्न डायवर्जन प्लान समय 08.00 से 13.00 बजे तक1. भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी) 2. भानियावाला फ्लाई ओवर 3. डोईवाला थाने से 100 मी0 आगे दूधली रोड 4. कारगी चौक 5. शिमला बाईपास चौक, 6. एनेक्सी तिराहा, 7. सहस्त्रधारा क्रासिंग, 8. साईं मन्दिर, राजपुर रोड,
नोट: किसी भी असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों/दुपहिया वाहनों/पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों का अधिक प्रयोग करें, आपातकालीन सेवा वाले वाहनों को जाने दिया जायेगा।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

6 hours ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

6 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

12 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

12 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

12 hours ago