बारिश से उफान पर गाड़-गदेरे, कई वाहन मलबे में दबे, वरूणावत पर्वत से गिर रहे पत्थर, दहशत में लोग
मौसम के करवट बदलते ही जिला मुख्यालय में बारिश शुरू हो गई। इससे शहर की आंतरिक सड़के सहित गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह जलभराव हो गया
उत्तरकाशी शहर में करीब तीन से चार घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते गंगोत्री हाईवे जगह-जगह तालाब में तब्दील हो गया है। वहीं, ज्ञानसू क्षेत्र में पाडुली गाड़ सहित ज्ञानसू और मैणा गाड़ उफान पर आ गए हैं। वरूणावत पर्वत से रूक-रूककर बोल्डर गिरे, जिससे घबरा कर गोफियारा क्षेत्र में कई परिवार अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं, गोफियारा क्षेत्र में एक गदेरे के उफान पर आने से सड़क पर खड़े दोपहिया वाहन मलबे में दब गए
मंगलवार शाम को मौसम के करवट बदलते ही जिला मुख्यालय में बारिश शुरू हो गई। इससे शहर की आंतरिक सड़के सहित गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं, ज्ञानसू क्षेत्र के तीन बड़े गाड़-गदेरे भी उफान पर आ गए। पाडुली गाड़ के उफान पर आने से गाड़ में जमा कूड़ा-कचरा गंगोत्री हाईवे पर फैल गया। वहीं, गाड़ में पानी बढ़ने से आसपास के लोग डरे हुए हैं।
क्षेत्र के अनिल सिंह ने बताया कि गाड़ में पानी की मात्रा बढ़ती जा रही है, जो कि अब हाईवे पर फैल रहा है। वहीं, ज्ञानसू गाड़ और मैणा गाड़ भी उफान पर आ गए हैं। हालांकि ज्ञानसू गाड़ में कुछ दिनों पूर्व प्रशासन की ओर से पानी के बहाव के लिए मलबा हटाया गया था। इससे पानी हाईवे पर नहीं आ रहा है। लेकिन खतरे की आशंका बनी हुई, जिसके चलते लोग पानी के बहाव पर नजर बनाए हुए हैंं।
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…
my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…
By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…
उत्तराखंड के पटेलनगर में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Him Jyoti School (HJS), Sahastradhara Road, hosted the…
????????????? my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Doon Library & Research Centre, Dehradun, organised…