देहरादून-विकास नगर मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे दोनों युवक, लांघा रोड पर कंपनी में काम करते थे काम
देहरादून। मंगलवार देर रात्रि थाना सहसपुर पर सूचना प्राप्त हुई की देहरादून- विकास नगर मार्ग पर जस्सोवाला के निकट बाइक सवार दो युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है । सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि दो बाइक सवार जो सहसपुर से हरबर्टपुर विकासनगर की तरफ जा रहे थे, बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों बाइक सवार सड़क पर पड़े थे, घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से विकासनगर अस्पताल भेजा गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित किया गया।
घटना की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों बाइक सवार लांघा रोड सहसपुर में कंपनी में काम करते थे तथा जनपद रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे, परिजनों को सूचित किया गया है, परिजनों के पहुंचने पर पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
नाम पता मृतक1- अभिषेक नेगी पुत्र विक्रम सिंह नेगी निवासी ग्राम कांडा, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 25 वर्ष2- रोहित सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष
लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…
कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…
my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…
By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…
उत्तराखंड के पटेलनगर में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़…