ऋषिकेश/शिवपुरी। कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक का शव SDRF एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान बरामद कर लिया गया। बीते कई दिनों से लगातार चलाए जा रहे अभियान के बाद टीमों को यह सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार 06 जून 2026 को सायं लगभग 6:15 बजे कौड़ियाला क्षेत्र स्थित रिवेरा रेस्ट्रो के समीप एक व्यक्ति के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सर्च अभियान शुरू किया गया।
मौके पर डूबे व्यक्ति की पहचान आशीष जैन (40 वर्ष), निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। घटना के बाद SDRF द्वारा नदी के संभावित क्षेत्रों में आधुनिक सर्चिंग संसाधनों और तकनीकों की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया गया।
गंगा नदी के तेज बहाव और विषम परिस्थितियों के बावजूद SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमों ने लगातार प्रयास जारी रखे। अथक खोजबीन के बाद 11 जून 2026 को शिवपुरी क्षेत्र में संयुक्त अभियान के दौरान युवक का शव बरामद कर लिया गया।
शव की पहचान परिजनों द्वारा किए जाने के बाद आवश्यक पंचनामा एवं अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि SDRF उत्तराखंड द्वारा क्षेत्र में पूर्व से लापता अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए भी सर्च अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। SDRF की टीमें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता से अंजाम दे रही हैं। :
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां भी सम्मानित होंगी 8 अगस्त को देहरादून में…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Aug: Senior BJP leader Vivekanand Khanduri has issued a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…