बद्रीनाथ–जोशीमठ मार्ग पर बड़ा हादसा टला, श्रद्धालुओं से भरी बस के ब्रेक फेल—आईटीबीपी जवानों ने बचाई सभी जानें
बिनाकुली गांव के पास समय रहते टली बड़ी दुर्घटना
बद्रीनाथ धाम से हरिद्वार की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस के बिनाकुली गांव के समीप अचानक ब्रेक फेल हो जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बस में झारखंड राज्य के श्रद्धालु सवार थे, जो बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
सूचना मिलते ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) की 23वीं वाहिनी के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और तेजी से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
आईटीबीपी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। चालक की सूझबूझ और सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई के चलते किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और आईटीबीपी जवानों के त्वरित एवं मानवीय सहयोग की सराहना की।
Post Views: 1
Post navigation
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…