जनपद नैनीताल : जिला मुख्यालय हल्द्वानी में बीते मंगलवार रात को सात साल की बच्ची के किडनैप और दुष्कर्म के प्रयास का मामला अब एक सप्ताह बाद सुर्खियों में आया ।
बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते मंगलवार29 अप्रैल का है। टीपीनगर चौकी क्षेत्र के गांव में मजदूर परिवार रहता है, मजदूर की सात साल बेटी रात में माँ के पास ही सो रही थी, तभी आरोपी उसे उठाकर ले गया था और दुष्कर्म का प्रयास किया ।
बच्ची बदहवास हालत में खेत में मिली थी। इस मामले सोमवार पांच मई को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अपने बयान में आरोपी का पक्ष रखा व बताया कि नशे में था, तभी उसने दुष्कर्म की नियत से बच्ची का अपहरण किया था।
लेकिन बच्ची के चीखने-चिल्लाने के कारण आरोपी रात में उसे खेत में ही छोड़कर भाग निकला।बच्ची बुधवार 30 अप्रैल सुबह को बदहवास हालत में खेत के पास ही मिली थी।दुष्कर्म न कर पाने की वजह से आरोपी ने बच्ची को चोट पहुंचाने की भी कोशिश की थी ।पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
आरोपी का नाम गणेश है, जो 27 साल है।
आरोपी देवलचौड़ का ही रहने वाला है।
वह कई दिनों से नाबालिग को बदनीयती से देख रहा था। पीड़िता का घर उसके आने जाने के रास्ता में था। पुलिस के मुताबिक कच्ची झोपड़ी होने के कारण आरोपी ने आसानी से दरवाजा खोल और अंदर घुसा गया। आरोपी बच्ची को नींद में ही उठा ले गया ।हालाँकि पुलिस के अनुसार मेडिकल में दुष्कर्म की बात तो सामने नहीं आई, लेकिन उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ था ।कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई हैं। पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
Post Views: 2
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…
लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए केदारघाटी से संचालित होने वाली नियमित हेली सेवाएं…