कश्मीर (पीओके) :मंगलवार बुधवार (6-7 मई)रात डेढ़ बजे के लगभग भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में फैले आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले करने की सूचना मिली है ।
इस अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया,ये भारत की तीनों सेनाओं का एक संयुक्त अभियान था ।
बताया जा रहा है कि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में स्थित 4 और पीओके में स्थित 5 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी गयी ।सूचना अनुसार 90 आतंकी ढेर हुए है ।
भारतीय सेना ने इसको पहलगाम हमले का बदला बताया ।
भारतीय सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जहाँ हमला हुआ वह वे अड्डे थे जहाँ से भारत के भीतर आतंकी हमलों की साजिशें रची जा रही थीं ।
भारतीय से ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तानी सैन्य संस्थानों को इस कार्रवाई में निशाना नहीं बनाया गया।
भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार की रात POK में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ पंजाब का भवालपुर भी शामिल है।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया. कुल मिलाकर नौ जगहों को निशाना बनाया गया।
“हमारी कार्रवाई केंद्रित, मापी गई और प्रकृति में गैर-उग्र प्रकृति की रही है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है।”
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में 3 पाक सैनिकों की मौत हुई है, जबकि 12 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मिसाइल हमले कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद जैसे संवेदनशील इलाकों में किए गए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई है, जिसमें 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि हमलावरों ने लोगों का धर्म पूछकर गोली चलाई थी। मृतकों में एक नेपाली नागरिक भी शामिल था।
पहलगाम हमले की जिम्मेदारी पहले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली थी, हालांकि बाद में संगठन इससे मुकर गया। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी गई है, जिसने 27 अप्रैल को जम्मू में मामला दर्ज किया। भारत सरकार ने इस हमले के बाद सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के नागरिकों के 14 श्रेणियों के वीजा रद्द कर दिए। SAARC वीजाधारकों को 26 अप्रैल तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया था, जबकि मेडिकल और अन्य श्रेणियों के वीजाधारकों के लिए 27 और 29 अप्रैल की समयसीमा तय की गई थी।
इन जगह पर किया हमला-
India hits 9 terrorist hideouts in Pak & PoK
Strike 1 & 2: MuzaffarabadStrike 3: BahawalpurStrike 4: KotliStrike 5: Chak AmruStrike 6: GulpurStrike 7: BhimberStrike 8: MuridkeStrike 9: Camp near Sialkotइस बीच पाकिस्तान ने भारत की इस सैन्य कार्रवाई को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इसे “कायराना हमला” बताया और कहा कि पाकिस्तान इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। हालांकि, अभी तक नुकसान का स्पष्ट विवरण साझा नहीं किया गया है।
भारत के इस कदम को न सिर्फ आतंक के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है, बल्कि यह आने वाले दिनों में दक्षिण एशिया में बढ़ते तनाव का संकेत भी है।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप…
नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…
To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…