Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में EC का बड़ा एक्शन; खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव लड़ चुके 1452 जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने चुनाव खर्च का विवरण जमा नहीं करने पर इन सभी को तीन साल तक किसी भी चुनाव में उम्मीदवार बनने से अयोग्य घोषित कर दिया है. आयोग के मुताबिक कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद संबंधित लोगों ने खर्च का ब्योरा प्रस्तुत नहीं किया.
पंचायत चुनाव के बाद मांगा गया था खर्च का हिसाबराज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पिछले वर्ष हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद सभी प्रत्याशियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनावी व्यय का विवरण जमा करने को कहा गया था. इसके लिए बार-बार नोटिस भी भेजे गए, लेकिन 1452 प्रत्याशियों ने जवाब नहीं दिया. इसके बाद आयोग ने नियमों के तहत यह कार्रवाई की. आयोग के आंकड़ों के अनुसार कार्रवाई की जद में आए लोगों में चमोली जिले के 826 और बागेश्वर जिले के 626 प्रत्याशी शामिल हैं. इन्हें अगले तीन वर्षों तक चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं होगी.
60 हजार से ज्यादा लोगों ने भरा था नामांकनपिछले साल हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रदेशभर में 60 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था. हालांकि बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद मुख्य मुकाबला करीब 32,580 प्रत्याशियों के बीच हुआ था.
नियमों का पालन नहीं करने पर हुई कार्रवाईराज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक प्रत्याशी के लिए चुनाव खर्च का विवरण देना अनिवार्य है. निर्धारित समय में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने और नोटिसों का जवाब न देने के कारण संबंधित प्रत्याशियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

8 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

8 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago