पहाड़ों में आफत की बारिश… हिमाचल-उत्तराखंड में सड़कें बंद, नदियां उफान पर – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में बारिश का असर शुक्रवार को भी जारी है. लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जबकि पिछले कुछ दिनों में कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं. वहीं, सुबह ऑफिस आवर के दौरान बारिश की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई इलाकों में ट्रैफिक जाम देखने को मिला है.
इस बीच, शिमला मौसम विभाग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में 10 और 11 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, भारी बारिश के कारण राज्य में 145 सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि शुक्रवार सुबह तक 14 वॉटर सप्लाई स्कीम्स और 224 ट्रांसफार्मर बाधित हुए.
यूपी में अगले 4-5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनीपूरे उत्तर भारत में माॅनसून का असर, शहर-शहर बारिश से कैसे हालात? देखेंभारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की शुरुआत के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं में 64 लोगों की मौत हो चुकी है. इस दौरान राज्य में 14 लैंडस्लाइड की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं. मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
उत्तराखंड में भी लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार को अलकनंदा और भागीरथी समेत कई प्रमुख नदियां उफान पर रहीं. भूस्खलन और मलबा आने के कारण चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 132 सड़कें बंद हो गईं. जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भी बाढ़ का असर देखने को मिला है.
IMD के मुताबिक, दिल्ली में सुबह से दोपहर तक ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. शाम और रात के समय भी कई इलाकों में हल्की बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल, तटीय कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सिरौलीकलां नगर पालिका में कांग्रेस की जीत, राशिदा बेगम 1765 वोट से बनीं पालिकाध्यक्ष – myuttarakhandnews.com

किच्छा। ऊधमसिंह नगर की सिरौलीकलां नगर पालिका में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज…

5 minutes ago

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को उपलब्ध कराया जाएगा ग्लोबल मार्केट गेट्स फाउंडेशन द्वारा राज्य को…

8 minutes ago

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

प्रमुख धार्मिक स्थलों पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश आगामी…

30 minutes ago

हार्ट अटैक की पहचान करने वाले स्पंदन प्लेटफ़ॉर्म के विस्तार के लिए सनफॉक्स में हुआ 70 लाख डॉलर का निवेश –

  देहरादून — स्पंदन पोर्टेबल ईसीजी प्लेटफ़ॉर्म विकसित करने वाली देहरादून स्थित मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज़…

51 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने “सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट” दिवाली ऑफर्स की घोषणा की –

  देहरादून, : एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने आज एक शानदार दिवाली मनाने के लिए एक्सक्लूसिव ऑफर्स…

60 minutes ago

गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बीआईएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित प्रोक्योरमेंट…

2 hours ago