देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के बाद 40 हजार से अधिक सरकारी और निजी संपत्तियों से चुनाव प्रचार सामग्री हटा दी गई है। वहीं, प्रदेशभर में नकदी, शराब व अन्य के प्रचलन पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान चल रहा है। सोमवार को प्रेस वार्ता में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया, प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कार्रवाई की जा रही है। राजनीतिक दलों के साथ राज्य स्तर व जिला स्तर पर बैठक हो चुकी हैं। उन्हें आचार संहिता के सभी नियम-कानून बता दिए गए हैं। 17 मार्च तक प्रदेशभर में 40 हजार संपत्तियों से चुनाव प्रचार सामग्री हटाई गई है।
बताया, सात करोड़ रुपये कैश व अन्य सामग्री आचार संहिता से पहले जब्त की जा चुकी हैं। अब प्रदेशभर में कार्रवाई चल रही है। चेकिंग बड़े पैमाने पर हो रही है। सीमावर्ती इलाकों से आने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। पड़ोसी राज्यों के जिलों के पुलिस कप्तान के साथ मिलकर समन्वय बनाया गया है। सात करोड़ कैश व अन्य सामग्री सीज की गई है। इसमें हरिद्वार में 3.78 करोड़, नैनीताल में 35 लाख, ऊधमसिंह नगर में 2.33 करोड़, पिथौरागढ़ में 15 हजार, बागेश्वर में 1.8 लाख, चंपावत में 2.6 लाख, चमोली में 1.7 लाख, उत्तरकाशी में 26 लाख, देहरादून में 30 लाख रुपये से ऊपर कैश या अन्य सामग्री सीज की गई है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…