Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है. उत्तराखंड में भी सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनाव आयोग ने आज उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है. उत्तराखंड में एक ही चरण में चुनाव सम्पन्न होंगे. उत्तराखंड के मतदाता 19 अप्रैल को अपने पांच सांसदों का चुनाव करेंगे यानि 19 को उत्तराखंड में मतदान होगा। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। 30 मार्च को नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में मीडिया को लोकसभा व विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। सात चरण में चुनाव होंगे और 4 जून को मतगणना होगी।साथ ही राजनीतिक दलों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी। नफरती भाषणों पर रोक लगाई गयी। राजनीतिक दलों को सतर्क रहने की सलाह द गयी। इसी के साथ सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रहने की बात कही। आयोग ने कहा कि प्रचार जाति और धर्म पर आधारित ना हो। प्रचार मुद्दों पर आधारित हो। चुनाव प्रचार में सीमा रेखा ना लांघे। स्टार प्रचारक सुचिता बनाए रखे। विज्ञापन और खबर में अंतर बताना होगा।सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले दौर का चुनाव होगा। 4 जून को लोकसभा चुनाव के मतदान की मतगणना होगी और नतीजे आएंगे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…