उत्तराखंड : 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के स्वरूप आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार बंद रहेंगे ।हां प्रत्याशी डोर टू डोर संपर्क साध सकते है ।17 अप्रैल शाम पांच बजे से लेकर 19 अप्रैल की शाम छह बजे तक ड्राई डे रहेगा।इस अवधि में मदिरा की सभी दुकानें व बार आदि पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। 19 अप्रैल को शाम छहबजे के बाद इन्हें खोला जा सकताकल मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश के 1729 मतदान केंद्रों में 19 अप्रैल को मतदान होना है।मतदान का समय सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक रहेगा ।मतदान के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सील करने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही अंतरराज्यीय सीमाओं पर भी सघन जांच अभियान शुरू कर दिया जाएगा। सभी चेक पोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रहेगी।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के रेंडमाइजेशन की कार्यवाही गतिमान है। मतदान के लिए तीन दिन पूर्व प्रस्थान करने वाली 12 पोलिंग पार्टियां हैं, जिनमें 11 उत्तरकाशी और एक पिथौरागढ़ जिले की है। मंगलवार सुबह इन सभी 12 पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान होगा। इसके लिए इन्हें सुबह मतदान सामग्री उपलब्ध कराने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।17 से अप्रैल से 19 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश की संभावना भी व्यक्त की गयी है जिसके पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है ।पोलिंग पार्टियों के किसी व्यक्ति के घर पर ,या किसी राजनीतिक प्रतिष्ठान में रुकने पर रोक है ।
Post Views: 11
Post navigation
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…