अंकिता, अग्निपथ और उत्तराखंड की अस्मिता पर केंद्रित हो चुका चुनाव : राजीव महर्षि – my uttarakhand news

*देहरादून।* उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार अब पूरी तरह अंकिता हत्याकांड, अग्निपथ और उत्तराखंड की अस्मिता के सवाल पर केंद्रित हो गया है।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता का रुझान साफ बता रहा है कि अब वह केंद्र और भाजपा की जनविरोधी सरकारों को बर्दाश्त करने के लिए कतई तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की बहरी सरकार को अंकिता भंडारी की लाचार मां की चीख सुनाई नहीं देती, उसी तरह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ढोंग करने वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भी सब कुछ देखते समझते भी मौन साधे हुए है, ऐसे में लोग कैसे उसे बर्दाश्त कर सकते हैं।
श्री महर्षि ने कहा कि सेना उत्तराखंड के युवाओं की पहली पसंद है। यह उनके लिए सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव दर्शाता है लेकिन मोदी सरकार ने जिस तरह से अग्निवीर योजना लाकर उनके सपनों को कुचला है, उससे अब उत्तराखंड से सेना में अग्निवीर सिपाही के हवलदार-सूबेदार के रूप में देश की सेवा कर अपने परिवार का गौरव बढ़ाने की बात सपना बन कर रह गई है। अब प्रदेश का कोई सैनिक हवलदार या सूबेदार नहीं बनेगा।
मोदी सरकार ने उनके लिए सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। इससे नौजवानों के हृदय में भारी क्रोध है और उसकी अभिव्यक्ति 19 अप्रैल को कांग्रेस के पक्ष में मतदान के रूप में होगी। एकमात्र कांग्रेस पार्टी ने ही सत्ता में आने पर अग्निपथ योजना को खत्म कर सेना के पुराने ढांचे को बहाल करने का वादा किया और लोगों ने कांग्रेस के वादे पर भरोसा कर उसे प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटें जिताने का मन बना लिया है।
राजीव महर्षि ने कहा कि उत्तराखंड के संसाधनों को अपने अमीर मित्रों को देने का भाजपा सरकार ने पाप किया है। यहां के युवाओं के हिस्से के रोजगार के अवसरों पर डाका डाला गया है।
भर्ती परीक्षाओं में घपले घोटाले कर भाजपा ने हाकम सिंह जैसे रोजगार के सौदागर पैदा किए हैं। यह प्रदेश की अस्मिता की लूट है। इलेक्ट्रोरल बॉन्ड की रिश्वत से भाजपा ने काली कमाई का सम्राज्य बनाया है। जिस सिलक्यारा टनल ने उत्तराखंड की जख्म दिया उस कंपनी से भाजपा ने मोटा चंदा वसूला है। यह तथ्य बच्चा बच्चा जानता है।
उन्होंने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने वाली भाजपा वहां विधानसभा का सत्र करवाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई है जबकि अब वहां सारे संसाधन जुटा लिए गए हैं, इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने वहां टेंट में सत्र संचालित किया था।
प्रदेश के लोग देख रहे हैं कि भाजपा केवल झूठे वादे कर जनता को भ्रमित करना जानती है, लेकिन अब लोग उसकी असलियत समझ चुके हैं और 19 अप्रैल को उसे सबक सिखाने जा रहे हैं।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

3 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

45 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago