Categories: hindiUttarakhand

14 अगस्त को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों का चुनाव, अधिसूचना जारी – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, विकास खंडों के ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ उपप्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए चुनाव 14 अगस्त को होंगे और उसी दिन मतगणना व परिणामों की घोषणा होगी।गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जिपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, कनिष्ठ व ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए नामांकन 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच अपराह्न तीन बजे से कार्य समाप्ति तक, नामांकन वापसी 12 अगस्त को सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक जबकि मतदान 14 अगस्त को सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक और मतगणना मतदान समाप्ति के तत्काल बाद शुरू हो जाएगी।अधिसूचना जारी होने के बाद जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने के रणनीतिकार चौकन्ने हो गए हैं। जिसके पाले में जितने सदस्य हैं, उनका साथ बने रहने व विपक्षी के पाले से सदस्यों को खींचने की रणनीति बनाई जा रही है।जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत वंदना के अनुसार ब्लाक प्रमुख व जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, निर्वाचन अधिकारी-सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती की जा चुकी है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

2 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

3 hours ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

4 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

5 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

9 hours ago