Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में ‘जल प्रलय’: 8 जिलों में 12 अगस्त तक रेड अलर्ट, CM धामी ने खुद संभाला मोर्चा – Uttarakhand

‘Water deluge’ in Uttarakhand: Red alert in 8 districts till August 12, CM Dhami himself took chargeइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिससे पूरा प्रदेश भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में है. हालात की गंभीरता को देखते हुए, मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए 12 अगस्त तक ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है. चारों तरफ तबाही का मंजर है, स्कूल बंद कर दिए गए हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद राहत और बचाव कार्यों की कमान संभाल ली है. उन्‍होंने रेस्‍क्‍यू टीम के साथ बैठक की और उन्‍हें जरूरी निर्देश दिए.तबाही का मंजर: कहीं गांव बहा, कहीं फटा बादलपिछले एक हफ्ते से जारी मूसलाधार बारिश ने जमीन पर भारी तबाही मचाई है. सबसे भयावह तस्वीर उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक पूरा का पूरा गांव सैलाब में बह गया. कई लोगों के लापता होने की खबर है, जिनकी तलाश में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.इसके अलावा, पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ और थलीसैंण ब्लॉकों में बादल फटने से भारी जान-माल का नुकसान हुआ है. गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इसकी पुष्टि की है. चमोली जिले में भी तपोवन के पास बद्रीनाथ हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा नदी में समा गया है, जिससे संपर्क टूट गया है. प्रशासन युद्धस्तर पर सड़कों, पुलों और संचार लाइनों को दुरुस्त करने में जुटा है.CM धामी का एक्शन: बचाव कार्यों की सीधी निगरानीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थिति पर सीधी नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने आज (7 अगस्त) सुबह उत्तरकाशी पहुंचकर NDRF और SDRF की टीमों के साथ

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

2 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

2 hours ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

3 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

4 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

9 hours ago