Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ने जा रही महंगी की मार, इतने फीसदी तक बढ़ेंगे रेट – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: बिजली उपभोक्ताओं पर 2500 करोड़ का वित्तीय भार पड़ने जा रहा है। यूजेवीएनएल ने मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना दो से जुड़े मामले में अपटेल के आदेश तत्काल लागू कराने को दबाव बना दिया है। यूजेवीएनएल ने इस पूरे मामले में विद्युत नियामक आयोग के स्तर पर जनसुनवाई किए जाने पर ही सवाल उठा दिए हैं। पत्र लिख कर साफ किया है कि उच्च कोर्ट के फैसले को सीधे लागू किया जाना है। उस पर सुनवाई नहीं हो सकती। अपटेल के फैसले पर आयोग ने एक अक्तूबर को जनसुनवाई रखी है। अपटेल के फैसले को सामने रखा जाएगा। इस फैसले का क्या प्रभाव आम जनता पर पड़ेगा, उसकी जानकारी दी जाएगी।आम जनता समेत उद्योग जगत और व्यापारियों से उनकी राय जानी जाएगी। इस सुनवाई से पहले यूजेवीएनएल ने आयोग को लिखे पत्र में साफ किया कि इस मसले पर आयोग पूर्व में सुनवाई करने के साथ ही फैसला भी दे चुका है। आयोग के इसी फैसले को अपटेल में चुनौती दी थी। अपटेल ने आयोग के फैसले को पलट दिया था। ऐसे में अपटेल के उसी फैसले पर दोबारा सुनवाई का कोई मतलब नहीं है। क्योंकि सुनवाई के बावजूद आयोग को हर हाल में अपटेल के फैसले को लागू कराना है। कार्यवाहक अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने बताया कि यूजेवीएनएल की ओर से सुनवाई को लेकर सवाल उठाए गए हैं, पूरे मामले को जनता के सामने रखना जरूरी है। इसीलिए एक अक्तूबर को होने वाली सुनवाई यथावत रहेगी।20 प्रतिशत तक महंगी होगी बिजली अपटेल का फैसला लागू हुआ तो बिजली 20 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी। क्योंकि इस फैसले से यूजेवीएनएल को इक्विटी के 351 करोड़ मुनाफे के साथ 851 करोड़ रुपए के रूप में मिलेंगे। इसके साथ ही 2008 से पूरे पैसे पर ब्याज और रिटर्न ऑफ इक्विटी के रूप में 1600 करोड़ से अधिक और मिलेंगे। इस तरह करीब 2500 करोड़ रुपए यूजेवीएनएल को यूपीसीएल से टैरिफ के रूप में मिलेंगे। ये टैरिफ सीधे तौर पर बिजली दरों को प्रभावित करेगा।किस्तों में राहत संभव इस पूरे मामले में एक रास्ता, पूरे 2500 करोड़ के पैसे को एक साथ वसूलने की बजाय किस्तों में भी वसूलने का विकल्प हो सकता है। ताकि आम जनता पर एक साथ 2500 करोड़ का भार न पड़े। एक विकल्प आयोग की ओर से अपटेल के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का भी खुला है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

1 hour ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

1 hour ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

3 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago