Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में युवा नौकरी की कर लें पक्की तैयारी! 5 अक्टूबर को लगने वाला है रोजगार मेला – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Rojgar Mela 2024: प्राइवेट सेक्टर में अच्छी जॉब ढूंढ रहे हैं, तो नौकरी पाने के लिए बिल्कुल तैयार हो जाइए। उत्तराखंड में जल्द ही रोजगार मेला लगने वाला है, जिसमें हेल्थ, फार्मा, मैन्यूफेक्चरिंग, सेल्स, मार्केटिंग समेत विभिन्न सेक्टरों की 40 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। इस रोजगार मेले में 1 हजार पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उत्तराखंड में लगने जा रहे इस जॉब फेयर के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। ऐसे में उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।Dehradun Rojgar mela 2024 Date: सैलरीयह रोजगार मेला उत्तराखंड के देहरादून में सेवायोजन विभाग की तरफ से आयोजित किया जा जाएगा। जिसमें प्राइवेट सेक्टर की बड़ी कंपनियां पदानुसार योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इस जॉब फेयर में 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार शामिल होकर अपनी योग्यतानुसार जॉब ले सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 10,000 से लेकर 75,000 रुपये मंथली सैलरी की नौकरी पाने का बेहतरीन चांस होगा। इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन सेवायोजन कार्यालय में जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जो युवा अन्य जिलों से इसमें शामिल होंगे, वो मेले वाले दिन भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।Upcoming Job Fair 2024: जरूरी डॉक्यूमेंट्सइस जॉब फेयर में उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। मेले में आने वाली ज्यादातर कंपनियां उम्मीदवारों को चयन के बाद देहरादून में ही नौकरी देंगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जॉब संबंधित सभी तरह की सुविधाएं और परिस्थितियां देखते हुए इस जॉब फेयर में भाग लें। मेले में जाते समय उम्मीदवारों को अपना अपडेटेड बायोडाटा, मूल प्रमाण पत्र, सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी, सेवायोजन कार्यालय का रजिस्ट्रेशन कार्ड, पासपोर्ट साइट फोटो और वैलिड आईडी प्रूफ साथ ले जाना होगा।UP Rojgar Mela 2024: यहां भी लगा है जॉब फेयरउत्तराखंड के अलावा यूपी में भी रोजगार मेला लग रहा है। यूपी के मेरठ में 26 सितंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। वहीं गाजियाबाद में 21 और 26 सितंबर को इस क्षेत्र के अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा हापुड़ में भी 23 सितंबर को जॉब फेयर लगने वाला है। इन जॉब फेयर में अभ्यर्थी निर्धारित तारीख को नौकरी के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

2 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

44 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago