देहरादून, सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी के सूचना निदेशालय में स्थानांतरण के उपलक्ष्य में जिला सूचना कार्यालय में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री नेगी ने 03 जनवरी 2022 को देहरादून में जिला सूचना अधिकारी का दायित्व संभाला था। अपने लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने निष्ठा, समर्पण और दक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों को नई दिशा दी। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशीलता का संतुलित समन्वय देखने को मिला।
उनके नेतृत्व में सूचना तंत्र एवं जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिली तथा टीम भावना को सुदृढ़ करते हुए एक सकारात्मक कार्यसंस्कृति विकसित हुई। चुनौतियों को अवसर में बदलने की उनकी क्षमता ने उन्हें एक कुशल प्रशासक के रूप में स्थापित किया।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं नई जिम्मेदारियों में सफलता की कामना की।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…