उत्तराखंड
by cradminApril 13, 2026April 13, 2026
Share0
देहरादून/श्रीनगर ,कैबिनेट मंत्री (एमएसएमई), उत्तराखंड सरकार, भरत सिंह चौधरी ने क्षेत्रीय अधीक्षक उद्योग (ऊन), उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के श्रीनगर स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कार्यालय परिसर में संचालित कार्यशालाओं का जायजा लिया और वहां चल रही गतिविधियों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने यूनिट संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
मंत्री चौधरी ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदेश में रोजगार सृजन का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और राज्य सरकार इसके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
Share0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…