पर्यावरण संरक्षण से जुड़ रहे बंदी, टिहरी जेल में पौधारोपण और प्रशिक्षण कार्यक्रम – my uttarakhand news

उत्तराखंड
by cradminApril 13, 2026April 13, 2026

Share0

नैनबाग (शिवांश कुंवर)टिहरी: जिला कारागार, टिहरी में बंदियों के कल्याण एवं पुनर्वास के उद्देश्य से अधीक्षक अभिलाष गैरोला की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश सचिव एवं जिला कारागार स्वतंत्र निगरानी समिति के सदस्य कुलदीप सिंह नेगी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अधीक्षक अभिलाष गैरोला ने बताया कि बंदियों को नई दिशा देने के लिए प्रत्येक सोमवार को उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की जाती है और उन्हें कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित किया जाता है। वर्तमान में कारागार में बंदियों को लिफाफा निर्माण, सीमेंट बेस गमले बनाना, वाल पेंटिंग, एपण आर्ट और पौधारोपण जैसे विभिन्न कौशल सिखाए जा रहे हैं, जिससे वे रिहाई के बाद अपने जीवन में सकारात्मक कार्यों की ओर अग्रसर हो सकें।
पर्यावरण संरक्षण के तहत प्रत्येक बंदी द्वारा एक पौधा लगाया गया है, जिसकी देखरेख स्वयं बंदी कर रहे हैं। वहीं, प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह नेगी ने बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने अधीक्षक द्वारा हर सोमवार को बंदियों से सीधा संवाद स्थापित करने की पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इससे बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित होती है।
इस दौरान अधीक्षक और स्वतंत्र निगरानी समिति के सदस्य द्वारा बंदियों को दैनिक उपयोग के लिए ट्रैक सूट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस तरह के प्रयास बंदियों के मनोबल को मजबूत करने के साथ ही उनके सुधार और पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago