18 निजी कंपनियां लेंगी हिस्सा, दुबई में रोजगार के लिए भी युवाओं से आवेदन का आह्वान
देहरादून। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में चलेगा। मेले में 18 निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों पर कुल 904 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में देहरादून के साथ ही अन्य जिलों के बेरोजगार युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए कार्यालय परिसर में पूर्व पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा रोजगार मेले के दिन भी पंजीकरण कराया जा सकेगा।
अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र, प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड और वैध पहचान पत्र लाना होगा। विभाग ने युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।
रोजगार मेले में कैंप 108, स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड, बजाज ऑटो लिमिटेड, बजाज कैपिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, टाटा मोटर्स, आरएसपीएल मैनपॉवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बार्बीक्यूनेशन, अकल इंफॉर्मेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट और नील मेटल हरिद्वार समेत अन्य कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
दुबई में भी रोजगार का अवसर
सेवायोजन विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को दुबई के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार का अवसर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए आईटीआई अथवा आईटीआई सर्टिफिकेट धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए छह माह का अनुभव तथा न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। विभाग का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को देश के साथ-साथ विदेश में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
Post Views: 3
Post navigation
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…
Gajendra Singh Negi | Dehradun Nearly 23 years after it created a political storm in…
देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the Uttarakhand government is…
पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में चला गया सब्जी विक्रेता, काफी देर तक नहीं…
देहरादून – उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र…