3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन – myuttarakhandnews.com

3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
 
हरिद्वार में एआरटीओ से मनमाने किराए की वसूली, 3 किमी जाने का किराया 300 रुपए मांगा, जानिए पूरा मामला
 
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में ऑटो और विक्रम चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं. मनमानी किराया वसूली का उस समय खुलासा हो गया, जब परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आम यात्री बनकर वाहनों में सफर किया. रानीपुर मोड़ से रेलवे स्टेशन तक करीब तीन किलोमीटर की दूरी के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ निखिल शर्मा से ही 300 रुपए किराया मांग लिया. जबकि, इस रूट का निर्धारित किराया 50 रुपए है. किराए की मनमानी सामने आने पर दोनों विक्रमों को जब्त कर लिया गया. इसके अलावा भी 105 वाहनों की चालान किए गए और कुल मिलाकर 25 वाहन जब्त किए गए.
 
बाहर से आने वाले यात्रियों से वसूला जा रहा मनमाना किराया: दरअसल, लगातार शिकायतें मिल रही थी कि हरिद्वार में बाहर से आने वाले यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है. किराया वसूलने में ऑटो, विक्रम और बैटरी रिक्शा की बात आने आई. शिकायतों का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा और एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में ऑटो और विक्रमों के किराए की औचक जांच की गई. अधिकारियों ने वास्तविक स्थिति जानने के लिए आम यात्रियों की तरह ऑटो और विक्रम में सफर किया.
 
एआरटीओ से ही मांग लिए 300 रुपए किराया: खुद हरिद्वार के एआरटीओ निखिल शर्मा आम यात्री बनकर कई वाहनों में सफर किया. वहीं, रानीपुर मोड़ से रेलवे स्टेशन तक सफर के दौरान दो विक्रम चालकों ने अधिकारियों से 300 रुपए किराया मांगा. करीब तीन किलोमीटर की दूरी के लिए निर्धारित किराया 50 रुपए होने के बावजूद छह गुना रकम मांगने पर परिवहन विभाग ने दोनों विक्रमों को जब्त कर लिया.
 
105 वाहनों का चालान और 25 वाहन किए गए जब्त: अब कार्यालय में दोनों वाहन खड़े कर चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. वहीं, कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने कुल 105 चालान किए और 25 वाहनों को जब्त किया. जिसमें एक ई रिक्शा ओवरलोडिंग और दो ई रिक्शा बिना पंजीकरण चलते मिले. इन्हें भी जब्त कर लिया गया.
 
“लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर औचक निरीक्षण किया गया है. यात्रियों से निर्धारित किराए से ज्यादा वसूली, ओवरलोडिंग और बिना पंजीकरण वाहन संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा. जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐसी आकस्मिक जांच आगे भी जारी रहेगी.”

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह…

11 minutes ago

हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज – myuttarakhandnews.com

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता; निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और…

26 minutes ago

भांग की खेती पर ‘खाकी’ की सख्ती, जिले में अज्ञात पर पहला मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरी खबर – myuttarakhandnews.com

भांग की खेती को लेकर पुलिस एक्शन मोड पर है. पुलिस ने जिले में अज्ञात…

32 minutes ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच और न्यायिक कार्रवाई को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने अपना…

33 minutes ago

विधानसभा चुनाव से पहले सभी शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश – myuttarakhandnews.com

देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर…

41 minutes ago