Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून : रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी कर उत्पात मचाने वाले बदमाशों से पुलिस का आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। जिसमें गोली लगने से सहारनपुर उत्तर प्रदेश का एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। घायल को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।पिछले कुछ समय से झबरेड़ा थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करों ने उत्पात मचा रखा था। आए दिन ग्रामीणों की मवेशी चोरी हो रही थी। पुलिस में मवेशी चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश में थी। शुक्रवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मंगलौर गंगानहर पटरी पर पशु चोरी करने वाले बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर झबरेड़ा थाना पुलिस और मंगलौर कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। जैसे ही बदमाशों से पुलिस का सामना हुआ उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पांव में गोली लग गई। जबकि अन्य तीन आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आए।पुलिस ने घायल बदमाश से पूछताछ की तो उसने अपना नाम बोलर निवासी गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया। घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत समेत पुलिस के कई अधिकारी रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। घायल का उपचार जारी है। वहीं मौके से फरार होने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…