Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के स्कूलों का हो रहा है सबसे बड़ा सर्वे, सामने आए चौंकाने वाले खुलासे – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक राजकीय विद्यालयों में अब तक का सबसे बड़ा सर्वे हो रहा है. इस सर्वे के आधार पर बनी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी जाएगी, जिस पर सरकार संज्ञान लेगी. सर्वे करने वाली उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी का कहना है कि यदि सरकार इस रिपोर्ट पर काम करेगी तो ये शिक्षा प्रणाली के लिए क्रांतिकारी साबित होगा.पूरे प्रदेश में लिए लायेंगे 10 हजार से ज्यादा सैंपल: उत्तराखंड में संचालित माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक राजकीय विद्यालयों का पूरे प्रदेश भर में सर्वे करने का निर्देश राज्यपाल ने उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी को दिया है. इस पर टेक्निकल यूनिवर्सिटी प्रदेश भर में हर पंचायत स्तर पर तकरीबन 60 फीसदी स्कूलों में हर वर्ग से जुड़े तकरीबन 10 हजार लोगों का सर्वे कर रही है. इस सर्वे का विश्लेषण कर यूनिवर्सिटी द्वारा एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी. ये रिपोर्ट पूरी तरह से कंसोलिडेटेड करके राज्यपाल को सौंपी जाएगी. इस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए एक रोड मैप मिल पाएगा.हर जिले की 25% पंचायतों में होगा स्कूलों का सर्वे: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफेसर ओंकार सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौजूद अपने कैंपस, कॉलेज की फैकल्टी के माध्यम से सरकारी स्कूलों में सर्वे करवा रही है. उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा अपने कैंपस कॉलेजों के साथ साथ एफिलेटेड संस्थानों को यह जिम्मेदारी दी गई है. वह अपने आसपास के क्षेत्र में सभी स्कूलों में जाकर वहां का भौतिक सर्वे करें और वहां पर क्या कुछ सुविधाएं हैं और क्या कुछ कमियां हैं ये रिपोर्ट करें. साथ ही साथ माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किस तरह की चुनौतियां हैं, इसको लेकर के डिटेल्ड सर्वे करें.राजभवन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट: वहां पर लोगों से बातचीत भी करें, जिसमें छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी प्रतिक्रिया लेने के निर्देश हुए हैं. इस पूरे फीडबैक पर यूनिवर्सिटी एक विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तैयार करेगी. ये रिपोर्ट राजभवन को सौंपी जाएगी. रिपोर्ट पर राजभवन संज्ञान लेते हुए उसे सरकार के भी संज्ञान में लाएगा. उन्होंने बताया कि इस पर 60 फीसदी से ज्यादा काम हो चुका है. बाकी कार्य चल रहा है.सर्वे में चौंकाने वाली रिपोर्ट: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर ओंकार सिंह का कहना है कि टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा करवाया जा रहे इस सर्वे में कई अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इनमें से कई जगहों पर छात्रों की कमी, तो कई जगहों पर अध्यापकों की कमी अभी प्रथम दृष्टया पाई गई हैं. वहीं इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस तरह का सर्वे उत्तराखंड के एजुकेशन एंड स्ट्रक्चर का पहला सबसे बड़ा सर्वे है. यदि सरकार द्वारा तैयार की जाने वाली रिपोर्ट पर काम किया जाता है, तो यह उत्तराखंड राज्य और उत्तराखंड की शिक्षा प्रणाली के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

6 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

12 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

18 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

50 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

56 minutes ago