आहार 2024 में ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियम एग्री फूड प्रोडक्ट्स का लें आनंद – my uttarakhand news

Advertisement

देहरादून- : ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (AI-ECTA) के अवसरों और प्रीमियम एग्रीफूड प्रोडक्ट्स के लिए भारतीय मध्यम वर्ग की बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रीमियम फूड और पेय कंपनियां ‘आहार 2024’ में भारतीय कारोबारियों और उपभोक्ताओं से जुड़ने के लिए अपने टॉप क्वालिटी के ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियम एग्रीफूड प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन करेंगी।  
ऑस्ट्रेलियन ट्रेड एंड इंन्वेस्टमेंट कमीशन (Austrade) आहार 2024 में न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया की राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में हॉल नंबर 1, स्टैंड नंबर 1G-02A पर स्थित ऑस्ट्रेलियाई पवेलियन में अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए 20 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई ब्रांडों को एक साथ ला रहा है।  
आहार 2024 में ऑस्ट्रेलियाई पवेलियन में भेड़ के मांस, समुद्री भोजन, जलीय कृषि, बागवानी, अनाज और दालों के साथ प्रीमियम हेल्थ प्रोडक्ट्स से लेकर तमाम श्रेणियों में उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।  
स्वच्छ, हरित और सुरक्षित उपज के लिए ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञता ऑस्ट्रेलिया को अगली पीढ़ी के कृषि और खाद्य प्रौद्योगिकियों के विकास और व्यावसायीकरण के लिए एक आकर्षक डेस्टीनेशन बनाती है।
‘टेस्ट द वॉन्डर्स ऑफ ऑस्ट्रेलिया ’में ऑस्ट्रेलिया के फूड प्रोडक्ट्स का स्वाद चखें
आहार 2024 के साथ भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त, महामहिम फिलिप ग्रीन ओएएम 7 मार्च 2024 को ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग, नई दिल्ली में  ‘टेस्ट द वंडर्स ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं।  
यह आयोजन भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को एक साथ नेटवर्क बनाने, ऑस्ट्रेलियाई भोजन और पेय का आनंद लेने और हमारे द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करेगा। इस इवेंट
के मेनू को भारतीय सेलिब्रिटी शेफ सबी द्वारा ऑस्ट्रेलियाई सामग्रियों और उत्पादों का इस्तेमाल करके तैयार किया जाएगा।  
यह कार्यक्रम एएनजेड बैंक, एचसीएल टेक्‍नोलॉजीज, लिनफॉक्स, एचएसबीसी बैंक और क्वांटास एयरवेज के साथ साझेदारी में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदर्शित उत्पाद एवोकैडो ऑस्ट्रेलिया, मीट एंड लाइवस्टॉक ऑस्ट्रेलिया, टैसल, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन गवर्नमेंट, ट्रेजरी वाइन एस्टेट्स और सेंट एंड्रयूज बीच ब्रेवरी द्वारा प्रदान किए गए हैं।
आहार 2024 में ऑस्ट्रेलियाई भागीदारी के बारे में बोलते हुए, श्री जॉन साउथवेल, व्यापार और निवेश आयुक्त – दक्षिण एशिया, ऑस्ट्रेलियाई व्यापार और निवेश आयोग ने कहा, “भारत और ऑस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय संबंध पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत हुए हैं।  विभिन्न क्षेत्रों में हमारे उत्पादन में तेजी से बढ़त हुई है। यह साझेदारी और साझा समृद्धि ही है जिसने हमें अपने उत्पादों को भारत में लाने और व्यापार संबंधों को बढ़ाने और हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए स्थानीय आयातकों के साथ सहयोग करने के लिए प्रेरित किया है। हम ऑस्ट्रेलियाई उत्पादों को भारतीय व्यंजनों में अधिक से अधिक शामिल होते हुए देख सकते हैं, जिनमें दाल से लेकर प्रीमियम ऑस्ट्रेलियाई वाइन के साथ मेमने की बिरयानी तक शामिल है। यदि आप अच्छी उच्च गुणवत्ता वाले, बेहतरीन स्वाद वाले उत्पादों की तलाश में हैं – तो आहर में हमसे मिलें।”  
ऑस्ट्रेलियाई व्यापार और निवेश आयोग के बारे में
ऑस्ट्रेलियाई व्यापार और निवेश आयोग (ऑस्ट्रेड) ऑस्ट्रेलियाई सरकार की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन और निवेश को प्रोत्साहित करने वाली एजेंसी है। यह ऑस्ट्रेलिया की समृद्धि बढ़ाने के लिए कारोबारियों को गुणवत्तापूर्ण व्यापार और निवेश सेवाएं प्रदान करता है। यह बाज़ार की जानकारी और ज्ञान के आधार पर ऑस्ट्रेलियाई व्यापार को बढ़ावा देता है और अपने व्यापक ग्लोबल नेटवर्क के जरिए कारोबारी संबंध विकसित करने में मदद करता है।
यह जानने के लिए कि हम आपकी कैसे मदद कर सकते हैं, https://www.austrade.gov.au/ पर जाएं।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

4 hours ago

Art India Academy of Perfoming Arts observes ‘Vidyarambham

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…

5 hours ago

उत्तराखंड के नीचे फंस गई है 115 km लंबी टेक्टोनिक प्लेट, 8.1 तीव्रता के महाभूकंप का खतरा – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…

5 hours ago

Virasat Festival to commence in Doon on 23 October

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…

5 hours ago

Modern education must go hand in hand with knowledge of Indian culture and traditions: Chief Minister

The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…

5 hours ago

8 measures announced to strengthen Police Force & enhance Personnel Welfare

CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…

5 hours ago