पार्टी छोड़ने की सुगबुगाहट से परेशान कॉंग्रेस ने भेजा हरक सिंह को राज्य से बाहर – myuttarakhandnews.com







पार्टी छोड़ने की सुगबुगाहट से परेशान कॉंग्रेस ने भेजा हरक सिंह को राज्य से बाहर – myuttarakhandnews.com







Skip to content









दिल्ली : जहां एक और वर्तमान कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत कभी ED तो कभी सीबीआई से परेशान चल रहे हैं । और कहीं ना कहीं इसके पीछे उनका बीजेपी से कांग्रेस में सम्मिलित होना ,तथा बीजेपी पर कटाक्ष करना भी कारण माना जा रहा है ।वहीं बीते दिनों से हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू अनुकृति रावत के कांग्रेस छोड़ पुनः बीजेपी में सम्मिलित होने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई है , माना जा रहा है कि ED प्रकरण में कांग्रेस द्वारा उनके भरपूर साथ न दिए जाने के कारण वह क्षुब्ध हैं।इसी अटकलों के बीच कल पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उड़ीसा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में समन्वय बनाने के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है ।माना जा रहा है कि कांग्रेस के इस फैसले के पीछे कहीं ना कहीं हरक सिंह रावत को उत्तराखंड राज्य से दूर रखने का प्रयास भी है ,क्योंकि हरक सिंह रावत हरिद्वार सीट से टिकट की दावेदारी कर चुके हैं जहां की उनके कट्टर विरोधी रहे हरीश रावत भी टिकट के प्रबल दावेदार हैं ।अब देखना होगा कि हरक सिंह रावत कांग्रेस हाई कमान के इस फैसले का स्वागत करते हैं या खारिज करते हैं बता दें कि कल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से उड़ीसा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती के आदेश जारी किए जिसमें मीनाक्षी नटराजन, हरक सिंह रावत और प्रगट सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है।जल्द धुल सकते है हरक सिंह के दाग , बहु अनुकृति का भी मिलेगा साथ :

Post Views: 39

Post navigation













error: Content is protected !!





pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

35 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

56 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago