मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह –

 देहरादून। कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, धर्मपुर शाखा की ओर से रविवार को नेहरू कॉलोनी स्थित शिवालिक होटल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुर्मांचल परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और परिषद पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. महेश चंद्र नैनवाल तथा दून अस्पताल के एचओडी डॉ. चंदन सिंह घुस्ट्या मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।समारोह में धर्मपुर शाखा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र, दस्तावेज फोल्डर, पुस्तक, पेन और पदक प्रदान किए गए। विद्यार्थियों ने सरकारी विद्यालयों में अध्ययन करते हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उल्लेखनीय अंक हासिल किए हैं।सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में तनिष्का बिष्ट, दृष्टि ध्यानी, रिद्धि पांडे, विन्मय चीयर, अचिन्त्य शाह, मितेश खोलिया, स्वाति गुरुरानी, अगस्त्य शाह, अक्षिता मनराल, निष्ठा पांडे, अराध्या नेगी, तन्मय ध्यानी और देवांश राणा शामिल रहे। इनमें मितेश खोलिया ने 96.6 प्रतिशत, अक्षिता मनराल ने 95.4 प्रतिशत, निष्ठा पांडे ने 88.6 प्रतिशत, रिद्धि पांडे ने 88.4 प्रतिशत और अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल किए।मुख्य अतिथि डॉ. महेश चंद्र नैनवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम के साथ-साथ माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन का भी परिणाम है। ऐसे सम्मान समारोह बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा पैदा करते हैं। विद्यार्थियों को अपनी सफलता को मंजिल न मानकर निरंतर सीखते रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ आगे बढ़ने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।समारोह में परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट सहित शाखा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे ।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

35 minutes ago

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

3 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

7 hours ago