देहरादून। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के तहत आयोजित कीर्तन प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की चार कीर्तन मंडलियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नागेश्वर कीर्तन मंडली रांझावाला, शिव शक्ति कीर्तन मंडली न्यू कॉलोनी रांझावाला, कंस मर्दिनी कीर्तन मंडली केशरवाला और गौरी शंकर कीर्तन मंडली नथुवावाला ने प्रतिभाग किया। समिति की ओर से सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और सहभागिता के लिए विवाहित महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में रांझावाला की शकुन थापा, रायपुर की दया देवी और रांझावाला की नीलिमा बोहरा शामिल रहीं। इसके अलावा अभिभावक सम्मान के तहत नवादा की मुक्ता थापा, न्यू कॉलोनी रांझावाला की प्रमिला गुरूंग, रायपुर की पूनम गुरूंग और नेहरूग्राम की रीतू कौर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रायपुर निवासी अतुल पाल को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों और सम्मानित लोगों का उत्साहवर्धन किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता के साथ सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…
देहरादून, जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…
देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…
देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…
देहरादून– रिच संस्था प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही आकर्षक एवं बेहतरीन…