देहरादून,। ग्राफिक एरा में छात्रों को उद्यमिता और नवाचार आधारित सोच विकसित करने के अवसर प्रदान किए गए। इसके लिए दो दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप फेस्टिवल शुरू हो गया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘देहरादून चैप्टर्स 2026’ के तहत स्टार्टअप संस्कृति और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में क्रॉबस्टैकल के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनमोल गोगिया ने कहा कि स्टार्टअप की शुरुआत किसी वास्तविक समस्या की पहचान और उसके प्रभावी समाधान से होती है। उन्होंने छात्रों को ग्राहकों की जरूरतों को समझने, व्यावहारिक अनुभव हासिल करने तथा फंडिंग से पहले मजबूत बिजनेस मॉडल तैयार करने की सलाह दी।
स्टार्टअप सिंक्लैरिटी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिव्यांश गर्ग ने कहा कि पढ़ाई के दौरान स्टार्टअप शुरू करने से जोखिम उठाना और सीखना आसान होता है।
दो दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप फेस्टिवल में पिच इन अ मिनट, इन्वेस्टर कॉन्क्लेव, आईपीएल ऑक्शन, वर्चुअल ट्रेड एक्सचेंज, केस प्रतियोगिता और बिजनेस मॉडल कैनवस जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर और आईआईटी बॉम्बे के ई-सेल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में टीबीआई की सीईओ सरिश्मा डांगी, वेद पाटिल, रचित कुमार और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण में पंत का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा देहरादून।…
देहरादून। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मोरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त…
PFMS के माध्यम से भेजी जाएगी लाभार्थियों के खातों में जुलाई और अगस्त 2026 की…
देहरादून। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने अभिभावकों…
वीर शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री धामी हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
हल्द्वानी, । मुख्यमंत्री धामी ने जनपद नैनीताल के भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री…