कैफे के बाहर फायरिंग का खुलासा, मुख्य आरोपी पिस्टल समेत गिरफ्तार –

 
देहरादून, पटेलनगर क्षेत्र में दून मेडिकल कॉलेज के निकट स्थित एक कैफे के बाहर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में फायरिंग की वजह डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन का विवाद सामने आया है।
पुलिस के अनुसार 19 जुलाई को रामनगर मकदूमपुर, झबरेड़ा (हरिद्वार) निवासी सन्नी चौधरी ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि स्वास्तिक कैफे के बाहर शुभम और युवराज ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद 21 जुलाई को पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम पंवार को चंद्रबनी चौक से चंद्रबनी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वादी के साथ उसका करीब डेढ़ लाख रुपये का लेन-देन था। दोनों पहले अच्छे मित्र थे, लेकिन पैसों के विवाद के चलते रिश्ते बिगड़ गए। आरोपी ने बताया कि कई बार विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। घटना वाली रात उसे पता चला कि वादी एक पीजी हॉस्टल के पास मौजूद है। वहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर उसने पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के कारण गोली वादी को नहीं लगी और आरोपी मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम पंवार (27) पुत्र रविंद्र पंवार, निवासी ग्राम डेलना, थाना झबरेड़ा, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 minute ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

23 minutes ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

46 minutes ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

2 hours ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

3 hours ago