Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड की पॉलिटिक्स में सीबीआई जांच की एंट्री, नेताओं के बयानों से गर्म हुआ माहौल – Uttarakhand

Entry of CBI investigation in Uttarakhand politics, atmosphere heated up due to statements of leadersइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हल्द्वानी: उत्तराखंड में साल 2016 के दौरान हुए बड़े दलबदल और स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीबीआई का एक्शन शुरू हो गया है. सीबीआई दल बदल और स्टिंग ऑपरेशन की जांच कर रही है. जिसके लिए सीबीआई ने दल बदल करने वाले विधायकों और प्रकरण से जुड़े नेताओं को समन भेजा है. अब इन नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है.ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने सीबीआई जांच का स्वागत किया है. करन महरा ने कहा है कि चुनाव के दौरान जनता पार्टी के नाम पर वोट देती है, लेकिन, वही नेता जनता के उम्मीदों को धोखा देकर दल बदल कर दूसरे पार्टी में चले जाते हैं. उन्होंने कहा यह लोकतंत्र के लिए यह ठीक नहीं है. उन्होंने कहा जीतने के बाद दल बदल करने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. जिससे कि वह भविष्य में दोबारा चुनाव न लड़ सकें.करन महरा आज हल्द्वानी पहुंचे. जहां एक जून को कांग्रेस भव्य जय हिंद रैली का आयोजन करने जा रही है. हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जय हिंद रैली के आयोजन को लेकर तैयारियां का निरीक्षण करने के लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष करण महारा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा एक जून को होने वाली जय हिंद रैली ऐतिहासिक होगी. जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना का धन्यवाद किया जाएगा. राज्य की जनता को बताया जाएगा कि केंद्र सरकार ने कैसे अमेरिका के कहने पर सीजफायर किया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

2 hours ago

पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार

कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…

3 hours ago

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री –

  देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

3 hours ago