Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: हाईवे पर भीषण हादसा, पिकअप वाहन के उड़े परखच्चे; मची चीख-पुकार – Uttarakhand

Uttarakhand: Horrible accident on highway, pickup vehicle blown to pieces; screams and cries ensuedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)ऋषिकेश: ऋषिकेश -गंगोत्री हाईवे पर गुरुवार को भीषण हादसा हुआ। जहां एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऋषिकेश -गंगोत्री हाईवे पर हुआ है। जहां गुरुवार को एक पिकअप वाहन मथुरा से उत्तरकाशी जा रहा था। इसी बीच गोटीगाड़ के पास पहुंचा वाहन अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान पिकअप वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। खाई में गिरने से दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।पुलिस के मुताबिक हादसे में घायलों की पहचान अशोक (45) पुत्र बसंत सिंह निवासी ग्राम बहज थाना डीग जनपद भरतपुर राजस्थान व वीरपाल (36) पुत्र उदय सिंह निवासी भगवानपुर गोवर्धन मथुरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

3 hours ago

पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार

कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…

4 hours ago

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री –

  देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

4 hours ago