थराली क्षेत्र में आपदा के 1 वर्ष बाद भी रास्ते, सड़क और पेयजल सुविधा बदहाल, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
वर्ष 2025 में आपदा के कारण ढुंगाखोली, सगवाड़ा,कुराड़, कुनी- पार्था,गुमड़, गोठिंडा, जूनीधार में सार्वजनिक रास्ते, पुलिया एवं कृषि भूमि आदि क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन आजतक भी इन गांवों में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं होने के संबंध में ग्रामीणों ने आज सोमवार को उपजिलाधिकारी थराली यशवीर सिंह रावत के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को पत्र भेजा।
ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2025 में आई भीषण दैवीय आपदा के कारण ग्राम सभा ढुंगाखोली,सगवाड़ा, कुराड़, कुनी- पार्था, गुमड़, गोठिंडा, जूनिधार में जो आने- जाने वाले रास्ते और रास्ते को जोड़ने वाली पुलिया व कृषि भूमि की भारी छती हुई थी, जिसमें सार्वजनिक संपत्तियों को भी भारी नुकसान हुआ था, आज तक भी इस संबंध में कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई हैं।
ग्रामीणों का कहना हैं जिन गांवों में जो क्षति हुई हैं, उसमें थराली- कुराड़ कोनी पार्था मोटरमार्ग जो कि गोठिंडा होते हुए जूनिधार तक है जिसकी स्थिति काफी दयनीय हैं, इसके साथ ही ये सभी ग्राम सभाएं पेयजल संकट से जूझ रही हैं, साथ ही पैदल मार्ग काफी खराब स्थिति में है, इसके साथ ही किसानों की कृषि भूमि क्षतिग्रस्त है, और आज तक भी फसल का उचित मुआवजा नहीं दिया गया हैं, पालतू जानवरों के जंगल जाने की पुलिया और मार्ग भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके है।
ज्ञापन में कहना हैं कि जिन लोगों के घरों में दरारें आई थी और घरों के आस-पास में भू धंसाव हुआ था, उसका उचित मुआवजा देने की ग्रामीणों ने मांग की हैं, ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभाओं में आज तक भी मूलभूत समस्याएं बनी हुई है, आपदा के बाद भी समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है, बरसात का मौसम आने वाला है, लेकिन आज तक भी किसी भी काश्तकार की कोई भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी इस संबंध में आंकलन कर जिला मुख्यालय गोपेश्वर को पत्र भेजा था, लेकिन आज तक भी उचित कार्रवाई नहीं हुई है, यदि जल्द ही इस संबंध में कोई उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो समस्त जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी।
पत्र में ग्राम प्रधान कुनी पार्था मीना देवी, ग्राम प्रधान गुमड़ मंजू देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुराड़ दयाकृष्ण देवराड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, हरेंद्र सिंह, मदन मोहन, प्रेम सिंह, हरेंद्र सिंह आदि लोगों ने जल्द से जल्द उचित कार्यवाही की मांग की हैं।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्वतीय सड़कों के निर्माण को गति देने हेतु नई पहल करते हुए…

49 seconds ago

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

7 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

8 hours ago