चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर सोमवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह, गोपेश्वर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार को बढ़ावा देना तथा उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि पेंशन योजना से उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है तथा दैनिक आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऐसे बुजुर्ग जिनका कोई परिजन नहीं है, उनके संरक्षण एवं देखभाल के लिए राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह संचालित किया जा रहा है। यहां वृद्धजनों को निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। वर्तमान में आवास गृह में सात वृद्धजन निवासरत हैं।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के सचिव पुनीत कुमार तथा मुख्य कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता समीर बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क किया जा सकता है।
जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रज्वल पुरोहित ने प्रथम, सौम्या कांडारी ने द्वितीय तथा रिदित नेगी और वर्षिल नेगी ने स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रज्वल पुरोहित प्रथम, वंशिका (केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर) द्वितीय तथा अनन्या तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में तमन्ना पंवार (केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर) प्रथम, प्रज्वल पुरोहित द्वितीय तथा गायत्री विष्ट एवं महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय सिंह लिंगवाल, अधीक्षक हरपाल सिंह रौथाण, प्रधान सहायक रोहित प्रकाश, जिला बाल संरक्षण इकाई की रजनी पंवार, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक राजीव नौटियाल, दत्तक ग्रहण अभिकरण की प्रबंधक रूपा तिवारी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…
पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…
संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…
126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…