लाखों रुपए खर्च के बाद भी बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण

लाखों रुपए खर्च के बाद भी बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण
 
लाखों रुपए खर्च के बाद भी बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण पूर्व ग्राम प्रधान ने ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर विवादित भूमि पर जल जीवन मिशन के तहत करवा दिया पेयजल लाइन का निर्माण
 
सामाजिक कार्यकर्ता ललित मोहन उनियाल व ग्रामीणों की जिला अधिकारी देहरादून शिकायत करने पर विभागीय अधिकारियों में मचा हड़कंप विभाग लाइन हटने पर कर रहा है विचार
 
जल जीवन मिशन के तहत बड़ी धांधली भूमाफियाओं के साथ मिलीभगत व्यक्तिगत लाइन_
 
रिपोर्ट मनसा राम उनियाल
 
राजधानी देहरादून से महज 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत छमरोली भैंसवार्डसैन के लोग लाखों रुपए की योजना आने के बाद भी एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे है। 50 से 60 परिवार को लगभग 1 किलोमीटर दूर से पानी लेकर आना पड़ रहा है। इस संबंध में जब सामाजिक कार्यकर्ता ललित मोहन उनियाल ने ग्राम वासियों साथ मिलकर जिला अधिकारी महोदय को पत्र प्रेषित किया है लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ग्राम वासियों का कहना है जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2023 24 में जल संस्थान के द्वारा पाइपलाइन का निर्माण किया गया था, जिसमें ग्राम वासियों को पाइपलाइन देने के साथ भू-माफिया के लिए व्यक्तिगत लाइन दे दी गई। जो पाइपलाइन ग्राम वासियों के लिए दी गई उसमें अभी तक पानी की एक बूंद भी नहीं निकला है जिस कारण ग्राम वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जल जीवन मिशन के तहत इंटर कॉलेज भगद्वारी खाल बीते 1 साल से पानी की किल्लत बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। बच्चे देहरादून से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर होने के कारण विभाग को समय-समय पर शिकायत करने पर भी कोई समस्या का हल नहीं हुआ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी पानी की समस्या को बताया गया लेकिन समस्या जस की तरह बनी हुई है। इसमें आसपास के गांव वालों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इंटर भगद्वारी खाल कॉलेज जिसमे ढाई सौ से अधिक विद्यार्थी है, उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति भी दिन ब दिन कम होती जा रही है। छात्रों को शहर के स्कूलों में आने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जो कि एक बड़ा चिंता का विषय है। समय-समय पर एसएमसी अध्यक्ष ललित उनियाल द्वारा शासन प्रशासन को सूचना दी जाती रही है जिसका रिजल्ट शून्य रहा है। प्रशासन अब भी कुंभकरण की नींद सो रहा है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट में मिली सड़ी-गली सब्जियां, बासी चावल और कॉकरोच-चूहों की मौजूदगी…

38 minutes ago

नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, 30 पेंशन प्रकरणों को मिली मंजूरी…

59 minutes ago

उत्तराखंड में गुटका-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक पूर्ण रोक –

देहरादून। उत्तराखंड में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ा…

1 hour ago

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक पर रोक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला और अन्य खाद्य उत्पादों के…

1 hour ago

देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश

कम मतदान वाले बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज…

1 hour ago