Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में जमीन के अंदर से निकल रहा धुएं का गुबार, खोदाई की तो देखकर हैरत में पड़े लोग – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)पौड़ी : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में नारायणबगड़ ब्लाॅक के सिलोड़ी और चिड़िंगा गांव के बीच जंगल में जमीन से पिछले तीन दिन से धुआं उठ रहा है। अचानक जमीन से धुआं उठता देख ग्रामीणों में दहशत थी। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उस स्थान पर खोदाई की। बताया जा रहा है कि सूखे पेड़ में आग लगने के कारण यह धुआं उठ रहा है।जानकारी के मुताबिक सिलोडी मोटर मार्ग पर सड़क के किनारे पिछले दो-तीन दिन से जमीन से धुआं निकल रहा था। जिससे क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में थे। बुधवार को उन्होंने इसकी सूचना ब्लाॅक प्रमुख और प्रशासन को दी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर खोदाई की।ब्लाॅक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश औलिया ने बताया कि यहां कोई बड़ा पेड़ टूटा होग जो मलबे में दबकर भूमिगत हो चुका था। उसमें आग लगने से वह भूमि के भीतर ही जल रहा था। जिसका धुआं जमीन में एक जगह से गुबार की तरह निकल रहा है। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल दीपक नेगी, ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, जसपाल सिंह, कुंवर सिंह, रणजीत सिंह मौजूद रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक पर रोक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला और अन्य खाद्य उत्पादों के…

16 minutes ago

देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश

कम मतदान वाले बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज…

17 minutes ago

ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल माह के तहत यूपीएचसी शांतिनगर में आयोजन, जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटे स्वास्थ्य…

39 minutes ago

स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत

जिलेवार आवंटित बजट से छात्रों को मिलेगी बेहतर खेल सुविधाएं  खेलों के आयोजन, खिलाडियों के…

1 hour ago

देहरादून: हांडी रेस्टोरेंट में मिली सड़ी-गली खाद्य सामग्री, तत्काल बंद कराया गया रेस्टोरेंट – myuttarakhandnews.com

  दून क्लब स्थित रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी उजागर, 14 दिन का…

1 hour ago

विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

एटीआई नैनीताल के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में सूचना का अधिकार, लैंगिक उत्पीड़न निवारण, वेतन…

1 hour ago