राजधानी में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं! कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, दिनदहाड़े पत्रकार पर हमला – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब हालात ऐसे हो चुके हैं कि पत्रकार तक सुरक्षित नहीं रहे। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में जय भारत टीवी के पत्रकार हेम भट्ट पर हुए हमले ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
 
पीड़ित पत्रकार हेम भट्ट निवासी शांति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने कार्यालय जय भारत टीवी, कॉन्वेंट रोड से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स रोड पर पहुंचे, तभी स्कूटी सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर जबरन रोका। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और न्यूज़ चलाने को लेकर जान से मारने की धमकी दी।
 
इस सनसनीखेज घटना के बाद डालनवाला कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना उप निरीक्षक नरेन्द्र कोटियाल, चौकी प्रभारी आराघर को सौंपी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
 
कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल
राजधानी के मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े एक पत्रकार पर हमला होना, पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। यदि मीडिया कर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
 
पत्रकार संगठनों में रोष
घटना के बाद पत्रकार संगठनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था लागू करने की मांग की है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
 
कब सुधरेगी राजधानी की कानून व्यवस्था?
राजधानी देहरादून में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं यह दर्शाती हैं कि कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस इन बेलगाम अपराधियों पर नकेल कस पाएगी या राजधानी में अपराधियों के हौसले इसी तरह बुलंद रहेंगे?

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

CM धामी ने उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले- ‘नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की जिम्मेदारी’ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में…

2 minutes ago

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

4 hours ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

4 hours ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

5 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

6 hours ago