कोटद्वार। नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के गंभीर आरोप में कोटद्वार पुलिस ने सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। बीती छह फरवरी को कोटद्वार निवासी एक महिला ने कोतवाली कोटद्वार में प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। महिला ने बताया कि उनकी पुत्री सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई है और काफी तलाश के बावजूद वापस नहीं लौटी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गुमशुदा बालिका की त्वरित तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि बालिका पांच फरवरी की सुबह करीब 11 बजे अपनी नानी के पास गई थी। पूछताछ में नानी ने पुलिस को बताया कि बालिका बेहद डरी हुई अवस्था में थी और माता-पिता के साथ रहने से इन्कार कर रही थी। हालांकि, वह उस समय पूरी बात स्पष्ट रूप से नहीं बता सकी। इसके बाद नानी ने बालिका को अपने एक परिचित के यहां छोड़ दिया था।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद बालिका ने पुलिस को बताया कि पांच फरवरी 2026 की रात उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना से भयभीत होकर वह अगली सुबह घर से निकलकर नानी के पास चली गई थी। बालिका के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित सौतेले पिता के खिलाफ धारा 65(1), 75(2) बीएनएस एवं धारा 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित मूल रूप से देवरिया उत्तर प्रदेश का निवासी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi today paid floral tributes…
खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें दून बासमती का उचित…
देहरादून। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर सक्रिय रहने वाले…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Uttaranchal University has achieved a significant milestone in its…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Sardar Bhagwan Singh University (SBSU), Dehradun, hosted “Echoes of…