देहरादून, पूर्व सैनिक संघ ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति भावनाओं के साथ अपने कार्यालय प्रांगण में मनाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल जी.एस. नेगी, PVSM, AVSM, VSM, चीफ पैट्रन, Dehradun Ex-Services League ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। इसके उपरांत सभी उपस्थितजनों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और वातावरण देशभक्ति की भावना से गुंजायमान हो उठा।
कर्नल आर.एस. क्षेत्री अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में पधारे और ध्वजारोहण की प्रक्रिया में सहभागिता निभाई।
कर्नल यू.एस. ठाकुर, अध्यक्ष देहरादून पूर्व सैनिक संघ, ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन राष्ट्र के लिए ऐतिहासिक है, जब भारत ने अंग्रेजों की गुलामी से आजादी प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि बीते 79 वर्षों में भारत निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर हुआ है। देश की उन्नति के लिए हमें निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए, ताकि भारत विश्व पटल पर और सशक्त होकर उभरे।
उन्होंने कहा कि सैनिक हर परिस्थिति में देश की सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। उनका जीवन त्याग, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायी उदाहरण है, जिसे समाज को अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर मेजर जनरल एम.एल. असवाल, अध्यक्ष UESL, कर्नल अमित वीरपंड्या, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट UESL, कर्नल अमेस मन्हास, कप्तान राजीव शर्मा, उपाध्यक्ष DESL, कप्तान एस.जी. उनियाल, अध्यक्ष रायवाला, कप्तान नील थापा (DESL), कर्नल ए.पी. जाएरथ, महासचिव DESL, मेजर आर.बी. लिंबू सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व सैनिकों ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…