देहरादून/लैंसडाउन। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान लैंसडाउन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं अधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों का उत्साहवर्धन करते हुए जनपद में संचालित विकास योजनाओं एवं कार्यों की भी समीक्षा की।
राज्यपाल ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत वॉर मेमोरियल पहुंचकर की, जहां उन्होंने राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में उन्होंने गढ़वाल राइफल्स को उत्कृष्ट योगदान एवं गौरवशाली सैन्य परंपराओं के सम्मान स्वरूप विशेष ट्रॉफी प्रदान की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गढ़वाल राइफल्स देश की सुरक्षा, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान रही है। उन्होंने कहा कि इस रेजिमेंट ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना का परिचय देते हुए देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र रक्षा में सर्वस्व बलिदान करने वाले वीर शहीदों की वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने वीर नारियों को राष्ट्र की शक्ति और सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि सैनिकों के त्याग और बलिदान के पीछे उनके परिवारों, विशेष रूप से वीर नारियों का अतुलनीय साहस और धैर्य होता है। उन्होंने कहा कि देश सदैव शहीदों और उनके परिवारों के योगदान का ऋणी रहेगा।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है, जहां लगभग प्रत्येक परिवार का सेना से जुड़ाव रहा है। यहां के युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना जन्मजात होती है और उनका हृदय सदैव देश की सुरक्षा के लिए समर्पित रहता है। उन्होंने कहा कि 139 वर्ष पूर्ण कर चुकी गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट देश के लिए गौरव का विषय है तथा इस सैन्य केंद्र ने अनुशासन, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा की भावना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सम्मेलन के दौरान सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सैनिकों एवं सैन्य परिवारों के प्रति आत्मीय जुड़ाव जवानों के मनोबल को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के प्रेरणादायी शब्दों एवं मार्गदर्शन से सैनिकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, सेंटर सूबेदार मेजर नंद किशोर सहित सेवारत सैनिक, भूतपूर्व सैनिक, वीर माताएं, वीर नारियां तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…