देहरादून/मसूरी। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ते यातायात दबाव के बीच दून पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत मसूरी पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया, जो अपने पिता की पुलिस वर्दी और पी-कैप का इस्तेमाल कर रौब झाड़ने के साथ नियमों को ठेंगा दिखा रहा था।
मसूरी पुलिस द्वारा लाइब्रेरी चौक पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान वैगनआर कार संख्या यूपी-15-डीजेड-2906 को रोककर जांच की गई। वाहन के डैशबोर्ड पर उत्तर प्रदेश पुलिस की पी-कैप और पीछे की सीट पर हैंगर में उपनिरीक्षक की वर्दी टंगी देख पुलिस को शक हुआ।
चालक ने अपना नाम विनय सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश बताया। जांच के दौरान युवक नशे की हालत में वाहन चलाता मिला। उसके साथ वाहन में तीन अन्य युवक भी सवार थे।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। टोल टैक्स, पार्किंग शुल्क और अन्य जगहों पर पुलिस विभाग से जुड़ा होने का फायदा उठाने के लिए वह अपने साथ वर्दी और पी-कैप रखता था।
मसूरी पुलिस ने युवक के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव सहित यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
अभियान के दौरान पुलिस ने काली फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की हिदायत दी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
मसूरी पुलिस की कार्रवाई : कुल चालान – 98, नो पार्किंग चालान – 67, ब्लैक फिल्म चालान – 01, संयोजन शुल्क – ₹500
खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर 05 चालान – ₹5000 नकद, ड्रिंक एंड ड्राइव में 01 कार सीज, 03 दोपहिया वाहन सीज, यातायात नियम उल्लंघन में 21 चालान – ₹12,500 नकद
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…