पूर्व सैनिको ने मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौपकर असम रायफल्स को उपनल के माध्यम से सेवायोजित करने का किया अनुरोध




पूर्व सैनिको ने मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौपकर असम रायफल्स को उपनल के माध्यम से सेवायोजित करने का किया अनुरोध

पिथौरागढ़। असम रायफल्स के पूर्व सैनिको ने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौपकर असम रायफ़ल्स को उपनल के माध्यम से सेवायोजित करने का अनुरोध किया। पिथौरागढ़ के वन विश्राम गृह में हुए भेट के दौरान असम रायफ़ल्स के पूर्व सैनिक और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि उपनल के माध्यम से असम रायफ़ल्स के पूर्व सैनिकों को सेवायोजित नहीं किया जा रहा है। मंत्री ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनने के बाद दूरभाष पर उपनल के एमडी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
मंत्री ने दूरभाष पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से भी इस विषयक अनुरोध किया। मंत्री ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सैनिक कल्याण मंत्री ने असम रायफ़ल्स के प्रतिनिधिमण्डल को यह भी अवगत कराया कि 2018 के बाद सरकार ने असम रायफ़ल्स के दो शहीद सैनिकों के परिजनों को राज्य सरकार में नियुक्ति दी है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रा पंत, असम रायफ़ल्स के राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह बिष्ट, मदन सिंह, हेमंत सिंह, शंकर सिंह मेहता, दामोदर, गणेश दत्त नगरकोटी, हरीश तिवारी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks