देहरादून/ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कारोबारियों को दबोच लिया। आबकारी टीम ने बलावाला, नकरौंदा और नवादा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध शराब की खेप बरामद की और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध शराब बिक्री के अड्डों पर दबिश दी गई। कार्रवाई में 164 टेट्रा पैक (माल्टा) देशी शराब तथा 14 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। टीम ने मौके से अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपियों को कानून के शिकंजे में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप रावत पुत्र गोविंद सिंह रावत (फास्ट फूड संचालक, नवादा), विकास पुत्र ऋषिपाल (निवासी मालसी पुलिया, बलावाला) तथा नीरज यादव पुत्र मथुरा प्रसाद (निवासी गूलरघाटी, बलावाला) शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
आबकारी विभाग ने चेतावनी दी है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Bharatiya Janata Party candidate for the Rajya Sabha seat from…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has said that the State…
देहरादून, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति…
बाजपुर में ओलावृष्टि से तबाही! किसानों का दर्द जानने खुद पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अधिकारियों को…
देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज…