एमडी बनने के बाद अजय कुमार सिंह की पहली बोर्ड बैठक, उपनल कार्मिकों के लिए ‘समान कार्य-समान वेतन’ प्रस्ताव भी स्वीकृत
देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड की निदेशक मंडल की बैठक मुख्य सचिव उत्तराखंड एवं यूजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री आनंदवर्धन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रबंध निदेशक के रूप में स्थायी पदभार ग्रहण करने के बाद श्री अजय कुमार सिंह ने पहली बार निदेशक मंडल की बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष सहित सभी निदेशकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही उपनल के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को उत्तराखंड सरकार के शासनादेश के अनुरूप “समान कार्य के लिए समान वेतन” के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।
राज्य की ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से निदेशक मंडल ने 81 मेगावाट क्षमता की आराकोट-त्यूणी जलविद्युत परियोजना तथा 600 मेगावाट क्षमता की इच्छाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना के प्रथम चरण की सभी आवश्यक स्वीकृतियां शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में 300 मेगावाट क्षमता की लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना के शीयर ज़ोन उपचार से जुड़े अतिरिक्त कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई। वहीं, उत्तराखंड सिंचाई विभाग से हस्तांतरित सौंग पंप्ड स्टोरेज परियोजना की सभी आवश्यक औपचारिक स्वीकृतियां संबंधित विभागों से जल्द प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से निदेशक मंडल ने परियोजना परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की तैनाती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
बैठक में मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष आनंदवर्धन, प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षीसुंदरम, स्वतंत्र निदेशक इंदू कुमार पाण्डे, बी.पी. पांडे, पराग गुप्ता, अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद, प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं) सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी, राजीव अग्रवाल, आशीष जैन, जी.एस. बुदियाल, यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री…
सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा…
28th day of Prakriti Path Yatra my uttarakhand news Bureau Barabanki, 29 Oct: Carrying the…
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 Oct: Even heavy rain in Mussoorie could not diminish…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Union ministry of Environment, Forest and Climate Change has…